{"_id":"6a330403c639cbbfc5096ea5","slug":"identify-sensitive-locations-by-analyzing-incidents-from-the-past-10-years-during-muharram-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179419-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुहर्रम के दौरान 10 वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील स्थलों की करें पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुहर्रम के दौरान 10 वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील स्थलों की करें पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भ्रष्टाचार, धनउगाही के मामले में होगी कठोर कार्रवाई
एसपी ने विद्युत तारों से करंट लगने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने की दी हिदायत
महराजगंज। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने निर्देशित किया कि मुहर्रम के दौरान पिछले 10 वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील स्थलों की पहचान की जाए और सभी जुलूस परंपरागत मार्गों एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाले जाएं।
उन्होंने ताजियों की ऊंचाई तथा डीजे के प्रयोग पर नियंत्रण रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत तारों से करंट लगने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सभी थाना प्रभारियों को जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कर विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया। साथ ही नई ताजिया स्थापित न होने देने और संबंधित सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने गोकशी और पशु तस्करी के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद की तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया।
गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं, ई-समन तामील तथा 1076 शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की गई। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे विवेचनाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूट मार्च, हिस्ट्रीशीटरों एवं जेल से रिहा अपराधियों की निगरानी तथा सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि थाना प्रभारियों की कार्यकुशलता और मेरिट के आधार पर ही दायित्व निर्धारित किए जाएंगे। भ्रष्टाचार, धनउगाही और अवैध वसूली संबंधी शिकायतों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।