सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal drinking water connections found at four homes, including that of the former chairman; supply disconnected.

Maharajganj News: पूर्व चेयरमैन समेत चार घरों में मिला अवैध पेयजल कनेक्शन, काटी आपूर्ति

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal drinking water connections found at four homes, including that of the former chairman; supply disconnected.
विज्ञापन
रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी

पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ मद्धेशिया, पूर्व सभासद राकेश कुमार सहित चार घरों में था अवैध कनेक्शन
महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान में पूर्व चेयरमैन सहित चार लोगों के घरों में अवैध रूप से संचालित पेयजल कनेक्शन पकड़े गए। जांच के दौरान संबंधित उपभोक्ता कनेक्शन से जुड़े वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। नगर पंचायत की टीम ने सभी अवैध कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दिया और मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी।
नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग के निर्माण कार्य के कारण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में उत्पन्न तकनीकी बाधाओं को दूर करने और सभी वार्डों के अंतिम घरों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। वरिष्ठ लिपिक मोहन लाल के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम ने कृष्णा नगर वार्ड समेत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल कनेक्शनों का गहन सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ मद्धेशिया, पूर्व सभासद राकेश कुमार, नीरज कुमार व संजय कुमार सहित चार घरों में अवैध रूप से पेयजल कनेक्शन संचालित होते पाए गए। टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं से कनेक्शन संबंधी वैध अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन कोई भी व्यक्ति वैध कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद सभी अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कनेक्शनों और पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जांच टीम द्वारा तैयार रिपोर्ट नगर पंचायत प्रशासन को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में वरिष्ठ लिपिक मोहन लाल के अलावा टैक्स बाबू अवधेश कुमार, पन्नेलाल, मोहम्मद अनश, मानवेंद्र यादव व हृदेश सोनू व नितीश गुप्ता, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed