{"_id":"6ad5390a7f6f1240c807dce0","slug":"in-anticipation-of-the-land-survey-taking-place-on-the-scheduled-date-the-villagers-had-set-up-a-tent-and-arranged-for-chairs-tables-and-refreshments-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187472-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुमेरगढ़ में खलिहान की जमीन की प्रशासन ने की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुमेरगढ़ में खलिहान की जमीन की प्रशासन ने की पैमाइश
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ गांव में रविवार को ग्राम पंचायत की बंजर व खलिहान भूमि की राजस्व टीम ने ग्रामीणों के समक्ष पैमाइश की। नायब तहसीलदार प्रदुम्न सिंह के नेतृत्व में आई राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद सीमांकन भी किया। राजस्व टीम के अनुसार जमीन सुरक्षित है।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र जायसवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद तहसीलदार सदर ने राजस्व निरीक्षक विजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित करके 10 अक्तूबर को पैमाइश के लिए निर्देश दिया था। निर्धारित तिथि पर पैमाइश होने की उम्मीद में ग्रामीणों ने गांव में टेंट लगवाने के साथ ही कुर्सी, मेज, जलपान की व्यवस्था की थी।
ग्रामीण दिनभर राजस्व टीम के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीण शाम को पानी की टंकी के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पैमाइश कीईगइ।
विज्ञापन
इस दौरान राजस्व निरीक्षक कतरारी विजय तिवारी, लेखपाल मदन गोपाल, अंकित कुमार ,सुशील शुक्ला, वीरेंद्र गुप्ता, रुद्र प्रताप, शिकायतकर्ता सुरेंद्र जायसवाल, बिजेंद्र यादव, अच्छेलाल गुप्ता, राजदेव, जितेंद्र आदि माैजूद रहे। ं