फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   So far, only 30 to 40 schools have submitted their reports.

Maharajganj News: परिवहन सुरक्षा समितियों ने नहीं दी कार्यवृत्ति, अब नोटिस की तैयारी

Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
So far, only 30 to 40 schools have submitted their reports.
महराजगंज। जनपद के विद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गठित परिवहन सुरक्षा समितियां अपनी ही जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं। अब तक अधिकांश स्कूल-कॉलेजों ने अपनी कार्य वृत्ति यानी कार्रवाई रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को नहीं सौंपी है, जिस पर विभाग अब सख्त होने जा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के परिवहन नोडल शिक्षक अनमोल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर हर विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। समिति को हर माह स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक का लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी, जीपीएस और महिला परिचालक की मौजूदगी जैसे सुरक्षा मानकों की जांच कर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को भेजनी थी लेकिन अधिकांश निजी स्कूलों ने इस आदेश को हवा में उड़ा दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जनपद के 278 से अधिक विद्यालयों में निजी वाहन संचालित हो रहे हैं लेकिन अब तक मात्र 30 से 40 विद्यालयों ने ही अपनी रिपोर्ट भेजी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिन विद्यालयों ने रिपोर्ट नहीं दी है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी रिपोर्ट नहीं देने वाले विद्यालयों के वाहनों का संचालन रोकने के साथ-साथ परिवहन विभाग के सहयोग से जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed