फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Samajwadi Party devises strategy for MLC elections

Maharajganj News: समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन व समान वेतन का मुद्दा उठाया

Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party devises strategy for MLC elections
महराजगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा समर्थित प्रत्याशी के लिए पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पुरानी पेंशन बहाली व समान वेतन का मुद्दा उठाते हुए चुनावी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने भाजपा सरकार पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक शिक्षक तक पहुंचकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में अपील करें।
विज्ञापन

बैठक में फ्रंटल संगठनों, विधानसभा अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला प्रभारी डॉ. राजेश यादव, सहप्रभारी आमिर हुसैन, कोषाध्यक्ष अतुल पटेल, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सुमन ओझा, अमरनाथ यादव, विजय यादव, प्रणय गौतम, देवेंद्र प्रताप शाही, राम निवास यादव, शमशुल होदा, तसौवर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed