फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In many wards, markets, and at street intersections, electricity poles stand like harbingers of death.

Maharajganj News: जर्जर विद्युत खंभाें को जुगाड़ से खड़ा कर काम चला रहा विभाग

Mon, 26 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
In many wards, markets, and at street intersections, electricity poles stand like harbingers of death.
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में दर्जनों विद्युत के खंभे वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। इनसे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार समस्या के समाधान को लेकर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि नगर पालिका परिषद नौतनवा में सुचारु विद्युत आपूर्ति के उद्देश्य से कई वार्डों, मुख्य बाजार और चौक-चौराहों पर लगाए गए विद्युत के खंभे समय के साथ अब जर्जर हो चुके हैं। वर्षों से विभाग इन खतरनाक खंभों को हटाने के बजाय इन्हें जुगाड़ से खड़ाकर अपना काम चला रहा है। यह जुगाड़ कहीं किसी के लिए जानलेवा साबित न हो जाए इसको लेकर लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

नौतनवा भारत-नेपाल सीमा से सटा होने के नाते एक मुख्य व्यावसायिक कस्बा है। यहां अपनी जरूरत की सामग्रियों की खरीदारी के लिए आसपास के गांवों के साथ ही नेपाल के भी हजारों खरीदारों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यह विभागीय लापरवाही चिंताजनक विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक प्रिंस सिंह राठौर, संतोष जायसवाल, सुनील गुप्ता, सोनू अग्रहरि, तारिक, अनिल जायसवाल, वाहिद खान, अजय मद्धेशिया, सुमित कुमार, अभिषेक जायसवाल, रवि कुमार का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या को लेकर कई बार पत्र दिया गया लेकिन आजतक किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

इस बाबत सहायक अभियंता विद्युत सतीश कुमार रावत का कहना है कि जर्जर विद्युत खंभों को बदलवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। धन अवमुक्त होते ही सभी जर्जर खंभे बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed