बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions given to complete the work as per the target at all costs

Maharajganj News: लक्ष्य के सापेक्ष हर हाल में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to complete the work as per the target at all costs
विज्ञापन
राजस्व एवं करेत्तर की डीएम ने की समीक्षा बैठक
Trending Videos

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कैंप कार्यालय में राजस्व एवं करेत्तर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को कई तरह के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंडी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थ, जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं गैस आपूर्ति, डीटीआरएस, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, राजस्व वादों के निस्तारण आदि विषयों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के कार्य में किसी प्रकार की अवकाश अवधि को भी कार्य दिवस मानते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा डूडा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासों के कम्प्लीशन तथा अधूरे भवनों को यथाशीघ्र पूर्ण करने एवं पीएम स्वनिधि के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि धारा 24 के अंतर्गत वादों, अधिवास प्रमाण पत्र, आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों तथा स्वामित्व से संबंधित किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए तथा विशेष रूप से राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed