सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intense heat and scorching sun leave people sweating; silence prevails on the streets.

Maharajganj News: तेज धूप व गर्मी से लोगों के छूटा पसीना, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Intense heat and scorching sun leave people sweating; silence prevails on the streets.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को तेज धूप और गर्मी के तेवर ने लोगों का खूब पसीना छुड़ाया। इससे दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप का असर दिखने लगा। दोपहर होते-होते इसके तेवर बढ़ गए। सड़क से गुजरने वाले राहगीर छांव की तलाश करते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि देर शाम तक मौसम ठंडा होने पर सड़क और बाजार में लोगों की चहल-पहल नजर आने लगी।

पांच दिन पहले हुई बारिश से एक दिन मिली राहत के बाद से ही मौसम तल्ख हो चुका है। सोमवार को तेज धूप और गर्मी के साथ उमस के कारण लोग बहुत जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे थे। चिलचिलाती धूप में लोग पार्क अथवा पेड़ के नीचे ठौर तलाशते दिख रहे थे। शहर के उद्यान व वन विभाग पार्क के अलावा कलक्ट्रेट परिसर में स्थित पेड़ के छांव में लोग खड़े दिख रहे थे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों के चेहरे झुलस जा रहे थे, इस कारण लोग सिर और मुंह ढककर बाहर निकल रहे थे। सड़क पर लोगों के कम निकलने के कारण दोपहर में बाजार और दुकानों पर भी सन्नाटा दिख रहा था। देर शाम मौसम ठंडा होने पर लोग बाजार में और चौराहों पर निकलते दिखे। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की आशंका है, ऐसे में उमस और गर्मी का असर फिर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed