{"_id":"6a3068df93618044520ee1f6","slug":"yoga-provides-mental-peace-self-confidence-and-positive-energy-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-159819-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है योग
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से जिला अलंकृत उद्यान पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने किया। सांसद ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
सांसद ने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. मीनू सोनी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजेश अग्रहरि, डॉ. दीपिका, दीप कुमार पांडेय, डॉ. ममता, योग प्रशिक्षक रामफेर गिरी आदि मौजूद रहे।