फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jordan is a British citizen; police to file charge sheet on the 26th.

Maharajganj News: ब्रिटेन का नागरिक है जार्डन, 26 को पुलिस दाखिल करेगी चार्जशीट

Thu, 20 Aug 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jordan is a British citizen; police to file charge sheet on the 26th.
गोरखपुर कारागार से वीसी के जरिये हुई बुधवार पेशी, 26 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में सुनवाई
विदेशी नागरिक का पूरा नाम जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैटिक उर्फ लोगन मीलर है
महराजगंज। 11 जुलाई को इंडो-नेपाल सीमा से गिरफ्तार विदेशी नागरिक जार्डन ब्राउन ब्रिटेन का ही नागरिक है। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पुलिस की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुनवाई की अगली तिथि को सोनौली कोतवाली पुलिस चार्जशीट प्रस्तुत करेगी।
जानकारी के अनुसार, सोनौली के स्तंभ संख्या 516(22) से एसएसबी 22 वीं वाहिनी ने 11 जुलाई को एक विदेशी नागरिक को पकड़ा। वह बिना वीजा और पासपोर्ट के नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने अपने नाम व नागरिकता को लेकर पुलिस व एजेंसियों को अलग-अलग बयान देकर भ्रमित कर रखा था।
विज्ञापन

शुरुआती प्राथमिकी में उसकी नागरिकता अमेरिकी दर्ज थी लेकिन पुलिस ने रिमांड पर पूछताछ के आधार पर प्राथमिकी के नागरिकता कालम को संशोधित कर ब्रिटिश नागरिकता लिखा दिया। हालांकि ब्रिटिश दूतावास से उसकी नागरिकता ट्रेस नहीं होने के कारण पिछली दो पेशियों में पुलिस चार्जशीट नहीं दाखिल कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जुलाई को जिला कारागार से गोरखपुर शिफ्ट किए गए जार्डन की सुनवाई 19 अगस्त को भी गोरखपुर कारागार में वीसी (वीडियो कान्फ्रेंस) के जरिये हुई। सुनवाई में पुलिस की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश दूतावास ने जार्डन के नागरिकता की पुष्टि कर दी है। उसका पूरा नाम जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैटिक उर्फ लोगन मीलर है।
पिता का नाम ऐलेन फिट्जपैटिक उर्फ जेम्स है। वह मूल रूप से न्यूनीटन, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का निवासी है। अधिवक्ता ने बताया कि पहचान पुष्टि के बाद अब अगली तारीख को चार्जशीट दाखिल होगी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 अगस्त को तय की है।

वर्जन
जार्डन के नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है। मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद जार्डन की पेशी गोरखपुर कारागार प्रशासन प्रत्यक्ष रूप से करना सुनिश्चित करेगा। अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।
-आशुतोष पांडेय, डिफेंस काउंसिल, विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed