{"_id":"697924202cf04317e007495f","slug":"kareena-and-ravi-achieved-the-first-place-with-great-speed-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170271-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: करीना व रवि ने फर्राटा भरकर हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: करीना व रवि ने फर्राटा भरकर हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
पराक्रम व गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री रेस आयोजित
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आयोजन, मिला पुरस्कार
महराजगंज। पराक्रम व गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। बालक वर्ग से रवि व बालिका वर्ग से करीना ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की रेस 5 किमी की रही और बालिका वर्ग की रेस तीन किलोमीटर की रही।
खेल निदेशालय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस व 77वें गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री रेस संयुक्त रूप से कराने के निर्देश क्रम में सोमवार हुआ। बालक वर्ग का रेस सुबह 10 बजे से स्टेडियम से प्रारंभ हुआ, इसमें 175 ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की रेस को हरी झंडी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता ने दिखाया। पांच किमी रेस स्टेडियम से पुलिस लाइन होते हुए बलिया राजा चौराहे से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। बालक वर्ग की रेस निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर चंद्रजीत पाल, अमित कुमार कन्नौजिया, आसिफ एकबाल, अबू फजल, धर्मेन्द्र यादव आदि कोच ने अहम भूमिका अदा की। बालक वर्ग में पहला स्थान रवि, द्वितीय स्थान पर मिथिलेश व तीसरा स्थान रामसूरत ने प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की दौड़ तीन किमी की रही। यह स्टेडियम से शुरू होकर पुलिस लाइन से वापस होकर स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। बालिका वर्ग की रेस को जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने हरी झंडी दिखाकर की। बालिका वर्ग में 40 बालिकाएं शामिल हुई जिसमें करीना को पहला, उमा को दूसरा व निर्मला को तीसरा स्थान मिला। दोपहर बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्टेडियम परिसर में क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम डा. प्रशांत कुमार रहे।।सभी प्रतिभागियों को उन्होंने खेल निदेशालय से उपलब्ध प्रशस्ति पत्र व पहला स्थान पाने वाले को विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अमरनाथ, अजीत, सुनील प्रसाद आदि शामिल रहे।
Trending Videos