फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard spotted near the forest edge close to Dheso village; panic ensues.

Maharajganj News: ढेसो गांव के समीप जंगल किनारे दिखा तेंदुआ, दहशत

Fri, 10 Jul 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted near the forest edge close to Dheso village; panic ensues.
भैंस चरा रहे युवकों ने आराम कर रहे तेंदुए का वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज क्षेत्र स्थित ग्रामसभा ढेसो के पास बृहस्पतिवार दोपहर जंगल से सटी झाड़ियों में एक तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। भैंस चरा रहे कुछ युवकों ने तेंदुए को आराम करते देख उसका वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवकों की आवाज सुनते ही तेंदुआ सतर्क हो गया और कुछ देर बाद जंगल की ओर लौट गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा आबादी के करीब पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि तेंदुआ दिखने का वीडियो संज्ञान में आया है। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी किया है। उन्होंने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही। विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील किया गया है कि जंगल के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed