फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's account drained of 1.67 lakh after ATM card swap; FIR registered.

Maharajganj News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 1.67 लाख उड़ाए, प्राथमिकी

Fri, 10 Jul 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman's account drained of 1.67 lakh after ATM card swap; FIR registered.
सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज, मदद के बहाने महिला को बनाया ठगी का शिकार
विज्ञापन

एसबीआई मुख्य शाखा स्थित एटीएम में मदद करने के बहाने पूछ लिया पिन नंबर, धोखे से बदल लिया कार्ड
महराजगंज। एसबीआई मुख्य शाखा स्थित एटीएम में मदद के बहाने अज्ञात युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 1.67 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसा गिधई निवासी पुनीता पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाता है। एक अप्रैल 2026 को वह दोपहर करीब 1:30 बजे एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। उनका एटीएम कार्ड ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक एटीएम के अंदर आया और मदद करने के बहाने एटीएम पिन पूछ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चालाकी से उसने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही वह उनका कार्ड होल्डर भी बदल ले गया, जिसमें आधार कार्ड और पैन कार्ड रखा हुआ था। उस समय महिला को इस धोखाधड़ी का आभास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चार जुलाई को जब वह बैंक में अपने खाते का विवरण देखने पहुंचीं तो पता चला कि उनके खाते से करीब 1.67 लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से निकाल लिए गए हैं। बाद में जब उन्होंने बदले गए एटीएम कार्ड की जांच की तो उस पर रविन्द्र कुमार सहानी का नाम अंकित मिला। महिला ने पुलिस से धनराशि वापस दिलाने, चोरी हुए आधार व पैन कार्ड के दुरुपयोग को रोकने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed