फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Like food, clothing, and shelter, education is also a social right.

Maharajganj News: रोटी, कपड़ा और मकान की तरह शिक्षा भी है सामाजिक अधिकार

Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Like food, clothing, and shelter, education is also a social right.
संगोष्ठी में मदरसे के बच्चों को दी गई बाल अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। नगर निकाय निचलौल के अजीजिया मदरसे में बाल अधिकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संगोष्ठी के जरिये मदरसे के बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह रोटी, कपड़ा और मकान सामाजिक अधिकार के दायरे में आता है उसी तरह शिक्षा भी सामाजिक अधिकार है। इस अधिकार का अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं यह देखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
विज्ञापन

सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि हम जिस देश व समाज में जन्मे उनका ऋण भी हम पर होता है। मदरसा एसोसिएशन के अध्यक्ष गयासुद्दीन व निचलौल पुलिस की टीम व चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने बाल अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर फखरेआलम, डाॅ. अहमद, तुफेल, आफताब आलम, फैजान, अली हुसैन सिद्दीकी मौजूद रहे। संगोष्ठी का समापन कार्यकर्ता चंद्रेश के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed