सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Many street lights were found defective during the inspection of Municipal Council Chairman

Maharajganj News: नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के निरीक्षण में खराब मिलीं कई स्ट्रीट लाइटें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Many street lights were found defective during the inspection of Municipal Council Chairman
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बुधवार को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यालय मेन रोड से शुरूआत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos




नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने गांधी नगर वार्ड में सड़कों और नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्ट्रीट लाइटों की कार्यक्षमता एवं उनकी स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के समय कई स्ट्रीट लाइट खराब मिलने पर उन्होंने तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। नालियों में जमा गंदगी एवं कचरे को साफ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को तत्काल निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय निवासियों ने सड़क पर जमा पानी, कूड़े के ढेर एवं प्रकाश की कमी जैसी शिकायतें रखीं। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे कचरा डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही डालें। इस मौके पर इंद्रासन, आरिफ खान, प्रवीण कुमार, संजय निषाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed