सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Necessary guidelines issued during the monthly meeting.

Maharajganj News: मासिक बैठक में दिया गया आवश्यक दिशा- निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Necessary guidelines issued during the monthly meeting.
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक के शिक्षकाें की बीईओ ने ली बैठक

सिद्धार्थनगर। विकास नौगढ़ के परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की प्रगति परखने के लिए बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और नोडल संकुलों की बैठक में कहा स्कूल में नियमित समाचार पत्र पहुंचे और छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें, यह सभी सुनिश्चित करें।
बीईओ ने बताया कि बृहस्पतिवार से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षिक कार्य प्रारंभ हो रहा है। नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थित सुनिश्चित हो। संचारी रोग जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली जाएगी। बैठक में विशेष रूप से कक्षा पांच से छह और कक्षा आठ से नौ में छात्रों के नामांकन की स्थिति, विद्यालयवार ट्रांजिशन प्रतिशत, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन, समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग बच्चों का विवरण, एसएमसी खातों में भेजी गई धनराशि के उपयोग और विद्यालयों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, विद्यालयों में कराए गए कार्यों की स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने, निपुण लक्ष्य एप पर आंकलन, डीबीटी पोर्टल पर आधार सत्यापन, शारदा पोर्टल पर बच्चों की उपस्थिति और समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग बच्चों का विवरण अपडेट करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कहा कि इस अवसर पर एआरपी शिव शंकर मिश्र ने कहा कि निपुण तालिका व आंकलन रिपोर्ट के साथ शिक्षक डायरी भरी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश यादव, दीप शिखा, विजय रानी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed