सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopping for suits and sarees picks up as Malmas ends; markets bustle with activity again.

Maharajganj News: मलमास समाप्त होते ही सूट-साड़ियों की बढ़ी खरीदारी, बाजार फिर गुलजार

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shopping for suits and sarees picks up as Malmas ends; markets bustle with activity again.
विज्ञापन
लग्न शुरू होते ही कपड़ा कारोबार में लौटी रौनक, 25 जुलाई तक शुभ मुहूर्तों से कारोबार में तेजी की उम्मीद

सकारपार। मलमास (अधिक मास) की समाप्ति और मांगलिक कार्यों की शुरुआत के साथ बांसी शहर स्थित सभी कपड़ा बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। विवाह और अन्य शुभ आयोजनों की तैयारियों में जुटे परिवारों ने खरीदारी शुरु कर दी है, जिससे सूट, साड़ी और रेडीमेड परिधानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बांसी शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में बीते कुछ दिनों से खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है।
मलमास के दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम लगने से कपड़ा कारोबार अपेक्षाकृत धीमा पड़ गया था। हालांकि शुभ मुहूर्त शुरू होते ही लोग शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए हैं। इसका सीधा असर कपड़ा बाजारों पर दिखाई दे रहा है। महिलाएं विशेष रूप से शादी-ब्याह के लिए डिजाइनर साड़ियां, बनारसी साड़ियां, सूट, लहंगे और रेडीमेड परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। शहर के व्यापारियों का कहना है कि पिछले डेढ़ माह से बिक्री प्रभावित थी लेकिन अब बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों ने भी नए डिजाइनों और आधुनिक फैशन के अनुरूप परिधानों का स्टॉक बढ़ा दिया है। उनका मानना है कि जून और जुलाई में पड़ रहे विवाह मुहूर्तो के चलते कारोबार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जून और जुलाई में विवाह के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। सहालग का यह दौर 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मांगलिक कार्यों पर लगभग चार माह का विराम लग जाएगा। सहालग की शुरुआत 20 नवंबर 2026 देवउठनी एकादशी से शुरू होगी। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि 25 जुलाई तक खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और कपड़ा बाजार में अच्छी तेजी बनी रहेगी। कारोबारियों के अनुसार, सहालग के इस छोटे लेकिन व्यस्त सीजन में कपड़ा बाजार में अच्छी बिक्री की संभावना है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं और बाजार एक बार फिर पूरी तरह गुलजार होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

---
विवाह के प्रमुख मुहूर्त
जून माह में : 25, 26, 27 और 29 जून
जुलाई में : 1, 2, 3, 6, 7, 8, 11 और 14 जुलाई
---
बोले
शुभ कार्य शुरु होने के साथ ही सूट और साड़ियों की मांग में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। पिछले दस दिनों की तुलना में बिक्री में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है।
राजन सिंह, कपड़ा व्यवसाई, बांसी
---
शादी- विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की सीजन शुरू होने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। साथ ही आने वाले एक माह तक कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
अजय कुमार गुप्ता उर्फ सोनू, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी, बांसी
---
महिलाओं की पसंद बनीं ये परिधान
-बनारसी, सिल्क और डिजाइनर साड़ियां
-पार्टी वियर व कॉटन सूट
-गाउन और रेडीमेड परिधान
-बच्चों के फैंसी कपड़े
-शादी समारोह के लिए पारंपरिक परिधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed