{"_id":"697fc42e3ec23b5e6a0d0123","slug":"nepals-lucky-thapa-defeated-punjabs-sheru-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-170630-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल के लक्की थापा ने पंजाब के शेरू को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल के लक्की थापा ने पंजाब के शेरू को किया चित
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में जीत के लिए दाव पेंच लगाते पहलवान।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के पहलवानों ने भी आजमाए दांव
भारत के कई राज्यों के एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने किया प्रतिभाग
निचलौल। शहर के राजा रत्नसेन इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में रविवार को विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल के साथ ही भारत के भी कई राज्यों के एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपना दांव आजमाएं। हालांकि अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छुटीं। प्रतियोगिता में सबसे रोमांचक मुकाबले में नेपाल के लक्की थापा ने पंजाब के शेरू को पटखनी देकर जीत हासिल की।
कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अथिति सिसवां विधान सभा के विधायक प्रेम सागर पटेल और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। यह खेल हमारे देश की धरोहर भी है। खेल और व्यायाम से ही हमारा देश विश्वगुरु रहा है। प्रतियोगिता के आयोजक अजीत उर्फ भोलू यादव ने बताया कि पहला मुकाबला धीरज पाल नेपाल और सतीश टिकुलहिया के बीच हुए दस मिनट के मुकाबले में धीरज ने सतीश को चित कर दिया। इसी तरह लकीब पठान कानपुर और गौरव हरियाणा के बीच छह मिनट के रोचक कुश्ती में गौरव ने लकीब को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विक्की राजस्थान और परवेज उत्तराखंड के बीच पांच मिनट की कुश्ती में विक्की ने परवेज को धूल चटा दिया। शमशेर हरियाणा और भूरा राजस्थान के बीच हुए आठ मिनट की कुश्ती में भूरा पहलवान विजयी रहे। साहिल सहारनपुर और चंद्रबली महराजगंज के बीच हुए मुकाबले में साहिल, बाबा रविशंकर अयोध्या और घनघोरघटा राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में बाबा रविशंकर, मोशिन मेरठ और विक्की पटियाला के बीच हुए मुकाबले में विक्की, गुड्डू महराजगंज और विक्की पटियाला के बीच हुए मुकाबले में गुड्डू ने जीत हासिल की।
इसके अलावा जितेंद्र महराजगंज और नरेश पंजाब, साहिल सहारनपुर और पाथर महराजगंज, मोशिन मेरठ और मुजेश कुशीनगर सहित कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूट गई। प्रतियोगिता का रेफरी रामकरण पटेल रहे। इस अवसर नृपेंद्र विक्रम सिंह, भोलू यादव, साबिर, दिलीप सिंह, मानवेन्द्र यादव, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos