सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Night Chaupal will be held in five Gram Panchayats of Semriyawan.

Maharajganj News: सेमरियावां की पांच ग्राम पंचायतों में लगेगी रात्रि चौपाल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Night Chaupal will be held in five Gram Panchayats of Semriyawan.
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गांवों 5 से 21 जून तक चलेगा जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान


रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण होगा

सेमरियावां। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई गांवों में पांच से 21 जून तक समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सेमरियावां ब्लाॅक की पांच ग्राम पंचायत शामिल हैं। इस दौरान गांव-गांव रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिवों एवं प्रशासकों को निर्देश जारी किया गया है। शासन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जन सामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने के लिए एक समेकित अभियान संचालित किया जा रहा है। शासन के नीतिगत निर्णयों, जन केंद्रित विकास कार्यों, लोकवाणी उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों शासकीय योजनाओं को आच्छादित करने, जनसमस्याओं को त्वरित मौके पर निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी ब्लाक के विभिन्न गांवों में समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की भावना के अनुरूप संचालित किया जाएगा। रात्रि चौपालों में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


सेमरियावां ब्लाॅक की तिलजा, नौवाडीह, बाघनगर, देवरिया नासिर, चंगेरा-मंगेरा ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन पर रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। गांवों में निर्धारित तिथियों पर शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चौपाल लगेगी। कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संबंधित सहायक विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। चौपाल में जन प्रतिनिधि व प्रभारी मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
प्रशासन का कहना है कि चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान कराया जाएगा, जिससे गांव स्तर पर शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

00000

इन पंचायत भवन पर लगेगी रात्रि चौपाल

तिलजा - 6 जून
नौवाडीह- 8 जून
बाघनगर -10 जून
देवरिया नासिर -15 जून
चंगेरा-मंगेरा - 17 जून
000000

समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता के अवसर पर आयोजित रात्रि चौपाल की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चौपाल में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। पात्र लाभार्थी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और जन समस्याओं को रखें, जिसका त्वरित मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
-राधेश्याम चौधरी, एडीओ पंचायत, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed