सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Online application for RTE from today

Maharajganj News: आरटीई के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Online application for RTE from today
विज्ञापन
1686 सीटों पर दिया जाना है निशुल्क प्रवेश
Trending Videos

686 स्कूलों में आरक्षित हैं 25 फीसदी सीट
महराजगंज। आरटीई के तहत निशुल्क शिक्षा का अधिकार निजी स्कूलों में पाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से प्रभावी हो रही है। यह निम्न आय वर्ग के अभिभावकों को दिया जाता है। जिससे उनके बच्चे भी महंगे स्कूलों में शिक्षा पा सकें। इस बार तीन चरणों में कुल 1686 सीटों पर प्रवेश की अनुमति जिले को मिली है। इसके लिए 686 स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई अधिनियम के तहत रिजर्व हैं।
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया भले ही इस बार पिछले बार से दो माह बाद शुरू हो रही लेकिन सत्र शुरू होने से पहले पूरी प्रक्रिया इस बार भी पूरी हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आवेदन के लिए निर्धारित तीन चरण की तारीखों के साथ ई-लाटरी की प्रक्रिया की तिथि भी तीनों चरण के लिए सुनिश्चित है। ऐसे में इस बार आरटीई आवेदन के बाद चरण वार स्कूल भी आवंटित होते रहेंगे। आज से शुरू हो रहा पहला चरण 16 फरवरी तक है जिसकी ई-लाटरी 18 फरवरी को होगी। दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च तक है। इसकी ई- लाटरी 9 मार्च को होगी। तीसरे व अंतिम चरण की तिथि 12 से 25 मार्च तक है और इसकी ई-लाटरी 27 मार्च को होगी। 29 मार्च तक सभी अलाट सीटों पर प्रवेश संपन्न कराने की शर्त शिक्षा महानिदेशक स्तर से निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रपत्रों की जरूरत

ऑनलाइन आवेदन के लिए किसी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं लेकिन प्रवेश के समय प्रपत्रों की प्रमाणित कॉपी लगाने की जरूरत होगी। प्रवेश के दौरान तहसीलदार से निर्गत जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, चिकित्सा प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की जरूरत होगी। मानक के अनुसार, इनमें से जरूरी दस्तावेज होने पर ही प्रवेश आवेदन होंगे। आधार बच्चे की जगह माता पिता का लगाया जा सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के प्रवेश में पारदर्शिता के लिए प्रवेश लेने वाले स्कूल प्रपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
किराए का घर तो नहीं मिलेगा लाभ
शिक्षा महानिदेशक स्तर से जारी आदेश के मुताबिक आवेदन करने वाले अभिभावकों के किराए के घर में रहते हैं तो इस लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसके पीछे की मंशा है कि आरटीई लाभ जनपद के मूल निवासियों को मिल सके। इस प्रावधान के तहत प्रवेश लेते समय नगर पालिका या ग्रामपंचायत से मूल निवासी होने का साक्ष्य देना होगा।
वर्जन
आज से आरटीई आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही। इसकी तिथि तय है। तय तिथि के अनुरूप सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed