बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Queuing up since night, most return disappointed in the morning

Maharajganj News: रात से कतार में, सुबह अधिकतर लौट रहे निराश

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Queuing up since night, most return disappointed in the morning
विज्ञापन
- सिसवा बाजार कस्बे के सबया स्थित गैस एजेंसी का हाल
Trending Videos



सिसवा बाजार। कस्बे के सबया स्थित सिंह गैस एजेंसी के गोदाम के सामने रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए रात से उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ लग रही है। सुबह अधिकतर उपभोक्ताओं के हाथ निराशा ही लग रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि, अधिकतर रसोई गैस कालाबाजारी करने वाले दलालों को दिए जा रहे हैं।
बुधवार को भी सिसवा के सबयां स्थित रसोई गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं का तांता लगा हुआ था। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। फिर भी भोजन बनाने के लिए कतार में लोग खड़े हो रहे हैं। कतार में लगे रहमत भोला, किस्मत उमेश, संदीप, भोला, सुमन, अनीता, कोमल, अमीना ने बताया कि वे रसोई गैस के लिए रात से ही कतार में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आरोप है कि, सुबह गोदाम खुलने पर सबसे पहले सबयां गांव के कुछ दबंगों को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है, जो प्रति सिलिंडर दो हजार रुपये में कालाबाजारी करते हैं। साथ गैस रिफिलिंग करने वालों को भी सिलिंडर दिया जा रहा है। जब कोई इसका विरोध करता है तो उसे परेशान किया जाता है।
इसे लेकर विवाद के दौरान पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता है। इस संदर्भ में सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक कमलेश सिंह ने बताया कि तीन दिन से दो ट्रक यानी 1008 सिलिंडर गोदाम पर आ रहा है, जिनमें से कुछ सिलिंडर होम डिलेवरी के लिए भेजा जाता है। शेष गोदाम से वितरित किया जाता है। कालाबाजारी करने वालों को गैस देने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed