बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relative made objectionable video of woman viral

Maharajganj News: रिश्तेदार ने वायरल किया महिला का आपत्तिजनक वीडियो

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Relative made objectionable video of woman viral
विज्ञापन
-चौक थाना क्षेत्र का मामला, न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Trending Videos

- 15 दिनों से महिला का अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और उसका आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।



महिला ने बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार अब्बास अली, निवासी मौजा सेखुई पण्डितपुर टोला, पिछले 15 दिनों से उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर रहे थे। इससे उनकी मानसिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा है। 23 जुलाई 2025 को अब्बास अली ने महिला का दामाद के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अब्बास के घर उलाहना देने गई तो अब्बास ने उन्हें गनेशपुर मार्ग पर रोक लिया और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें अब्बास की पकड़ से छुड़ाया। इस दौरान अब्बास ने जान से मारने की धमकी भी दी और महिला के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। घटना की सूचना 24 जुलाई 2025 को तुरंत थाने पर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी, फिर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अंत में थक-हारकर महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया।
थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी अब्बास अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed