{"_id":"69cd7e32eda8818e2204b448","slug":"report-against-pradhan-and-seven-others-in-fraud-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-174548-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धोखाधड़ी के मामले में प्रधान सहित सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धोखाधड़ी के मामले में प्रधान सहित सात पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- निचलौल क्षेत्र के मेघौली खुर्द में कूटरचित तरीके से पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला
- न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
निचलौल। थाना क्षेत्र के मेघौली खुर्द में एक महिला का कूटरचित तरीके से पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर वर्तमान ग्राम प्रधान सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में गीता देवी निवासी मेघौली खुर्द ने बताया कि पति अरविंद के नाम से छितौना गांव के टोला चितरी में पैतृक संपत्ति है। इसका उन्हें हिस्सा भी मिला हुआ है। वहां, देवर मुन्ना गौंड रहते हैं। देवर निचलौल तहसील में तैनात एक कानूनगो का मुंशी है। एक सितंबर 2025 को पति अरविंद की मौत हो गई।
आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर मुन्ना पति का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वर्तमान प्रधान सहित कुछ लोगों की मदद से साजिश रच फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति हड़प ली। इसी बीच एक नवंबर को पैतृक संपत्ति पर पहुंच साफ-सफाई करने लगी। इस दौरान देवर मुन्ना आकर पति से संपत्ति खरीदने की बात कहते हुए विरोध करने लगा। हालांकि, इसकी जानकारी न उन्हें है न ही किसी गांव के लोगों को है। इतना ही नहीं देवर उन्हें जानमाल की धमकी भी देने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में आरोपी इस्माइल, मुन्ना गौंड, सुलेमान, पृथीपाल, जाकिर, मंतू और रमाकांत निवासी छीतौना के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Trending Videos