फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways bus bound for Prayagraj loses control and plunges into a ditch; chaos ensues.

Maharajganj News: प्रयागराज जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी, अफरा-तफरी

Mon, 13 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus bound for Prayagraj loses control and plunges into a ditch; chaos ensues.
महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर सिरसिया गांव के पास की घटना
विज्ञापन

यात्रियों में मची चीख-पुकार, टला बड़ा हादसा
परतावल। एक रोडवेज बस रविवार सुबह करीब नौ बजे महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर सिरसिया गांव के पास अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। महराजगंज डिपो की यह बस प्रयागराज जा रही थी। यह देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रहा कि बस पलटी नहीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस में चालक-परिचालक समेत करीब 15 यात्री सवार थे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकलवाया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तत्काल दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था की गई, जिससे सभी को सकुशल गोरखपुर भेज दिया गया। वहां से उन्हें उनके गंतव्य प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने सर्वजीत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने के कारणों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed