सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rs 150 crore will be allocated next month, compensation problem will be resolved

Maharajganj News: अगले माह आवंटित होंगे 150 करोड़, दूर होगी मुआवजे की समस्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 150 crore will be allocated next month, compensation problem will be resolved
विज्ञापन
महराजगंज नई रेल लाइन परियोजना को रफ्तार, दूसरे चरण के 14 गांवों के किसानों को फरवरी में मिलेगा मुआवजा
Trending Videos

पहले चरण में कुल 29 गांवों का वितरित किया जा चुका है 95 प्रतिशत मुआवजा
महराजगंज। प्रस्तावित रेल मार्ग निर्माण को लेकर मुआवजे से जुड़ी समस्या अगले माह दूर हो जाएगी। 14 गांव के किसानों को फरवरी से मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 150 करोड़ की धनराशि रेलवे की ओर से भूमि अध्याप्ति विभाग को फरवरी में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
घुघुली से महराजगंज होते हुए आनंदनगर तक प्रस्तावित 52.70 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग अंतिम दौर में है। वहीं दूसरे चरण में प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में घुघुली से महराजगंज तक रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है जबकि दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण में कुल 29 और दूसरे चरण में 23 गांव परियोजना से प्रभावित हुए हैं। इन गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अधिकांश किसानों को मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है। अभी भी 23.38 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरण शेष है। इसे जल्द ही पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे चरण के नौ गांवों में मुआवजा वितरण किया जा रहा है। इनमें रुद्रापुर, रम्हौली, कांध, रुधौली भावचक, रामनगर, पकड़ी नौनियां, जंगल दुधई उर्फ चेहरी, पिपरा रसूलपुर और सिसवा अमहवा शामिल हैं। इन गांवों में अब तक 142 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। जबकि 48 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित करना शेष है।
24.8 किलोमीटर के दायरे में 55 परिसंपत्तियां चिह्नित
नई रेल लाइन के पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक 24.8 किलोमीटर के दायरे में कुल 55 परिसंपत्तियों को चिह्नित किया गया था। इनमें मकान, दुकान, कुएं, बोरिंग, पेड़ और अन्य संरचनाएं शामिल थीं। इन परिसंपत्तियों के मुआवजा वितरण के लिए 12.92 करोड़ रुपये का अवार्ड बनाया गया था। इसमें से 11.88 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित लाभार्थियों को किया जा चुका है। जबकि 1.03 करोड़ रुपये का मुआवजा अभी शेष है।
वर्जन
नई रेल लाइन निर्माण कार्य में प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तेज है। पहले चरण में 29 गांवों में अब तक कुल 95 प्रतिशत मुआवजा वितरण किया जा चुका है। शेष 14 गांवों में फरवरी माह के पहले सप्ताह में प्रभावित किसानों मुआवजा वितरण करने के लिए अवार्ड बनाया जाएगा। उसके बाद मुआवजा वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
- नंद प्रकाश मौर्य, प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी
आठ अंडरपास का निर्माण शुरू
महराजगंज। घुघुली से महराजगंज तक प्रस्तावित नई रेलखंड पर कुल 14 रेलवे अंडरपास (आरयूबी) प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से आठ अंडरपास का निर्माण शुरू हो चुका है। शिकारपुर, बांस पार, पिपरा मुंडेरी, रामपुर बल्डिहा, घघरुआ खड़ेसर, पिपरादेउरा, घुघुली और पुरैना खंडी अंडरपास बन रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसी रेलखंड पर शिकारपुर–पुरैना के बीच रेलवे का बड़ा ओवरब्रिज (आरओबी) भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed