{"_id":"6a53ff85b2122f4a3904d9aa","slug":"scholarships-worth-3-lakh-distributed-among-27-meritorious-students-from-the-jaiswal-community-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-181099-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जायसवाल समाज के 27 मेधावियों में तीन लाख छात्रवृत्ति वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जायसवाल समाज के 27 मेधावियों में तीन लाख छात्रवृत्ति वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के मेधावी युवाओं को अग्रसर करने की दिशा में सभी का प्रयास अहम : गिरिजा शंकर
छात्रवृत्ति का सदुपयोग कर समाज का नाम रोशन करें युवा : उमाशंकर
नौतनवा। जायसवाल समाज की ओर से रविवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति गिरिजा शंकर जायसवाल एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ. अनिकेत जायसवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के कुल 27 मेधावी बच्चों में करीब तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने किया।
मुख्य अतिथि उद्योगपति गिरिजा शंकर जायसवाल एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने कहा कि कमेटी समाज के मेधावी युवाओं को अग्रसर करने की दिशा में अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है। छात्रवृत्ति के माध्यम से युवाओं को सीधा लाभ पहुंचाने के साथ ही विभिन्न आयोजनों के जरिए मेधावियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर भी सृजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज उत्थान एवं अन्य क्षेत्रों में अपना बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के युवाओं को समय-समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और वह अपनी युवा शक्ति का सदुपयोग कर सकें।
इस दौरान अनिकेत जायसवाल, समाजसेवी राजाराम जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सचिन जायसवाल, अशोक जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, रमेश चंद्र, बेचू जायसवाल, संतोष जायसवाल, सन्नी जायसवाल, सूरज जायसवाल मौजूद रहे।