{"_id":"697a7f21e53d7852c201cbab","slug":"secondary-school-teachers-will-increase-their-knowledge-of-english-in-a-three-day-camp-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170340-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन दिवसीय शिविर में माध्यमिक स्कूल के शिक्षक बढ़ाएंगे अंग्रेजी का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन दिवसीय शिविर में माध्यमिक स्कूल के शिक्षक बढ़ाएंगे अंग्रेजी का ज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों में अंग्रेजी के साथ सामाजिक विज्ञान के ज्ञान में बढ़ोतरी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार डायट में शुरू हुआ।
शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षण से परिचित होते रहें इसे ध्यान में रखकर इस प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रभावी की गई है। इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा और वह इसका लाभ ले सकेंगे।
जनपद में 39 सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थी अंग्रेजी के साथ सामाजिक विज्ञान में बेहतर ज्ञान अर्जित करेंगे। इसके लिए इन स्कूलों के अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण डायट में प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबें माध्यमिक स्कूलों में लागू हैं। इनमें अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान में कुछ नए पाठ्यक्रम जुड़े हैं। इसके बारे में शिक्षक बेहतर जानकारी रखें इसके लिए यह प्रशिक्षण राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर दिया जा रहा है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के जरिये उन्हें रुचिकर तरीके से नए पाठ्यक्रम को समझाने के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने बताया कि कुल 78 शिक्षक इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में लाभांवित होंगे।
पहले दिन डायट प्रवक्ता महाकालेश्वर पाडेय व हरेंद्र कुमार ने अंग्रेजी के नए बदलाव से शिक्षकों को परिचित कराया। प्रवक्ता डाॅ. अरशद जमील, अर्जुन शाही व पूजा चौधरी ने सामाजिक विज्ञान के नवीन पाठ्यक्रम के विषय पर जानकारी दी।
Trending Videos