{"_id":"6ade69236b34d522c009ea22","slug":"security-arrangements-were-reviewed-and-instructions-were-issued-to-maintain-regular-checks-and-surveillance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187824-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों की हकीकत परखने के लिए रविवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की स्थिति और निर्धारित नियमों के अनुपालन का जायजा लिया। जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही जांच-पड़ताल और निगरानी की स्थिति को परखा। उन्होंने बंदियों को नियमानुसार आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि कारागार की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन जरूरी है। उन्होंने जेल प्रशासन को सतर्कता बरतने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।