{"_id":"6a6e5348b2dbb7defe0561d0","slug":"sensation-after-body-of-nepali-youth-found-outside-closed-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182488-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंद अस्पताल के बाहर नेपाली युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंद अस्पताल के बाहर नेपाली युवक का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में शनिवार सुबह बंद पड़े अस्पताल के बाहर एक नेपाली युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सोनौली में निरंजना होटल के सामने स्थित बंद अस्पताल के बाहर स्थानीय लोगों ने करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
कोतवाल सोनौली महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक प्रथम दृष्टया नेपाली नागरिक प्रतीत हो रहा है। उसके सिर और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले कुछ दिनों से भारत-नेपाल क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।