{"_id":"6a78df5b12734aabc40221cd","slug":"seven-injured-two-critical-after-three-bikes-collide-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-182948-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन बाइकों के आपस में टकराने से सात घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन बाइकों के आपस में टकराने से सात घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, तीन बाइकों पर सवार सभी सात लोग घायल, दो रेफर
निचलौल। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर सिरौली पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे तीन बाइक आपस में टकराने से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बड़ेपुरवा टोला डगरू निवासी शिव बसंत विश्वकर्मा अपनी 14 वर्षीय रिश्तेदार अंजू के साथ बाइक से गोरखपुर दवा कराने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उदयभान चौहान (20) और छोटू कुमार भारती (25) नेपाल के पारसी से काम करके कटहरी बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। वहीं तीसरी बाइक पर राणा प्रताप पटेल (38) व उनकी पत्नी रिंकी पटेल (35) ईटहिया मिनी बाबा धाम का दर्शन करने के बाद पिपराकाजी स्थित अपने घर लौट रही थीं।
इसी दौरान सिरौली पेट्रोल पंप के पास तीनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार सभी सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. शांति विजय मिश्रा ने बताया कि रिंकी पटेल और आराध्या पटेल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों का इलाज कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।