{"_id":"69b722bfa271008cba07081c","slug":"shopping-picks-up-in-preparation-for-eid-markets-become-more-crowded-maharajganj-news-c-208-1-deo1016-177057-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईद की तैयारी में तेज हुई खरीदारी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईद की तैयारी में तेज हुई खरीदारी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। ईद को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। ईद दिन घर आए मेहमानों को परोसने के लिए सेवइयां शरबत, चिप्स, पापड़ की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं देर शाम तक कपड़े की दुकानों पर भी भीड़ जुट रही है। इस वर्ष रमजान माह 18 फरवरी से शुरू हुआ। उसी दिन से रोजेदार सुबह शहरी खाकर पहला रोजा रखा। इस दौरान इबादत व नेकी कर आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से अलग अलग जगहों पर रोजा इफ्तार आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने एक साथ बैठ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
अब ईद की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। नगर के सज्जू लारी ने बताया कि ईद पर मेहमानों को घर पर आमंत्रित कर खास तरह की अलग अलग सेवइयां परोसी जाती है। इसके साथ ही शरबत, फल, चिप्स परोसने का भी प्रचलन बढ़ा है। इस लिए अभी से इन सामानों का इंतजाम शुरू हो गया है। गांधी मार्किट में सौ मीटर तक दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा सेवइयां, खजूर, सूखा मेवा आदि की बिक्री के लिए लगाया गया है। कारोबारियों के मुताबिक, सेवइयां लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी से मंगाई गई हैं। मशीन से बनाई लच्छेदार सेवई का रेट 250 से 300 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। रोस्टेड सेवई की बिक्री अधिक हो रही है। जिसकी कीमत 360 से लेकर 400 रुपये तक है। इसे किमामी सेवइयां बनाने के लिहाजे से लोग खरीद रहे हैं। क्यों कि जो मेहमान घर पहुंचते हैं उन्हें खास तौर पर बनाई गई यह सेवई पहले परोसी जाती है। लोग भी इसका स्वाद चाव से लेते हैं। वहीं फ्रूट चाट भी बनाया जाता है।
Trending Videos