सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shri Shyam Festival begins with Nishan Yatra

Maharajganj News: निशान यात्रा के साथ श्रीश्याम महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Festival begins with Nishan Yatra
विज्ञापन
श्रीश्याम प्रभु का आकर्षक शृंगार कर उन्हें रथ के आसन पर बिठाया गया
Trending Videos


सिसवा बाजार। स्थानीय श्रीश्याम मंदिर में 50वीं वर्षगांठ पर श्रीश्याम मंडल, मारवाड़ी युवा मंच व श्रीश्याम महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे महोत्सव के लिए निशान यात्रा के साथ किया गया। यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया।

मंदिर के पुजारी द्वारा श्रीश्याम प्रभु का आकर्षक शृंगार कर उन्हें रथ के आसन पर बिठाया गया। इसके उपरांत पूजा-अर्चना व आरती के पश्चात निशान शोभायात्रा शुरू की गई। इसके बाद श्याम भक्तों ने जैसे ही रथ को आस्था व भक्तिभाव से खींचना शुरू किया तो पूरा नगर श्याम प्रभु के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा के आगे-आगे महिला मंडल की सदस्य एवं नगर की युवतियां निशान ध्वज लेकर चल रही थीं। यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत पुनः मंदिर में पहुंच गए। जहां अखंड ज्योति की स्थापना की गई और 24 घंटे के लिए भजन-कीर्तन प्रारंभ हुआ। भजन गायकों ने श्याम भजनों की प्रस्तुति से पूरी रात श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से सराबोर किया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष संत कुमार जालान, हरिराम भालोटिया, बाबूलाल अग्रवाल, दिनेश उर्फ मंटू भालोटिया, गिरधारी केडिया, संदीप सिंहानिया, धीरज सिंहानिया, लक्ष्मण तुलस्यान, मोहन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, समता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed