{"_id":"6979237320d86f15130037fd","slug":"skill-assessment-effective-responses-of-children-fed-on-deled-app-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170257-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निपुण आकलन प्रभावी, डीएलएड एप पर फीड हुए बच्चों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निपुण आकलन प्रभावी, डीएलएड एप पर फीड हुए बच्चों के जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
184 स्कूलों से दस हजार बच्चे हुए सर्वे में शामिल
डायट से लगे 92 प्रशिक्षु, निगरानी में लगी 48 टीम
महराजगंज। कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों में भाषा, गणित की समझ जानने के निपुण आकलन मंगलवार जिले में प्रभावी हुआ। पहले दिन कुल 184 परिषदीय स्कूलों के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के शिक्षा का आकलन किया गया। निपुण आकलन के मद्देनजर परिषदीय स्कूलों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।
नवीनतम तकनीकी से 2026 का निपुण आकलन 14 फरवरी तक जनपद में चलना है। राज्य परियोजना कार्यालय व शिक्षा महानिदेशक स्तर से मिले निर्देश क्रम में यह प्रभावी है। डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने कुल 92 डीएल एड प्रशिक्षु व सर्वे निगरानी के लिए 48 टीम बना रखी हैं। इनका प्रशिक्षण बीते सप्ताह पूरा हुआ। एक प्रशिक्षु को एक दिन में दो स्कूल आंकना है। पहले दिन कुल 184 स्कूलों में निपुण आकलन हुआ। सदर ब्लॉक के 84 व अन्य ब्लॉकों को मिलाकर कुल 100 स्कूलों में प्रशिक्षुओं ने निपुण प्लस एप के जरिये पहली व दूसरी कक्षा के 12-12 विद्यार्थियों का आकलन करते हुए एप पर भाषा व गणित से जुड़े प्रश्नों के जवाब फीड किए। पहले दिन लगभग 10 हजार विद्यार्थियों का आकलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कुल 1,419 स्कूलों में यह प्रक्रिया होनी है।
डायट के प्रशासनिक अधिकारी सोहन पटेल ने बताया कि सभी प्रशिक्षु बेहतर तरीके से ऑनलाइन निपुण आकलन (निपुण प्लस) एप के जरिये कर रहे हैं। उनकी निगरानी के लिए 48 टीम पूरे जनपद में सक्रिय रही। डायट कंट्रोल रूम से भी पूरी कवायद पर नजर रखी गई।
1235 स्कूलों में आकलन शेष
निपुण आकलन प्रक्रिया के नोडल प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने बताया कि पहले दिन का आकलन सफलता पूर्वक प्रशिक्षुओं ने रियल टाइम फीडिंग के जरिये स्कूलों में पहुंचकर पूरी की। अभी लगभग 1235 स्कूलों का आकलन होना है जो 14 फरवरी तक पूर्ण होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से शत-प्रतिशत उपस्थिति बनी रही।
वर्जन
पहले दिन का निपुण आकलन 92 डीएलएड प्रशिक्षुओ के जरिये किया गया। एप पर प्रश्न सीधे परियोजना कार्यालय से भेजे गए। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। निगरानी के लिए 48 टीम एवं डायट में भी कंट्रोल रूम व्यवस्थित है।
-अभिजीत सिंह, प्राचार्य डायट।
-- -- -- -- --
जनपद में डायट से निपुण आकलन हो रहा। सभी परिषदीय स्कूल प्रधानाध्यापक व बीईओ को निर्देश हैं कि 14 फरवरी तक शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इससे जनपद के सभी स्कूल शीघ्र निपुण होकर विभागीय सार्थकता सिद्ध कर सकेंगे। रिद्धि पांडेय, बीएसए।
Trending Videos