सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stood in queue for hours, even had arguments...did not get cooking gas

Maharajganj News: घंटों कतार में खड़े रहे, नोकझोंक भी हुई...नहीं मिली रसोई गैस

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Stood in queue for hours, even had arguments...did not get cooking gas
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : नौतनवा में गैस के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद
Trending Videos

-नौतनवा क्षेत्र में गाड़ी नहीं पहुंचने से निरश लौटे उपभोक्ता, पुलिस ने स्थिति को संभाला
नौतनवा। गैस सिलिंडर वितरण की स्थिति अभी पटरी पर नहीं लौट सकी है। इसके चलते लोग रसोई गैस के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। बुधवार की नौतनवा क्षेत्र में लोग कतार में इसलिए खड़े रहे कि उन्हें सिलिंडर मिलेगा लेकिन करीब दो घंटे बाद जब नंबर आया तो अधिकांश उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटा दिया गया कि सूची में उनका नाम ही नहीं है। इस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की।
वहीं, कई जगह एजेंसी के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच नोकझोंक तक की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मौके पर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। उसके बाद घंटों मशक्कत के बाद भी सिलिंडर न मिल पाने से लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार कर्ण सिंह का बताया कि आमजन को परेशानी न झेलनी पड़े, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। जो समस्या सामने आई हैं उसके समाधान के लिए गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

होम डिलीवरी की आस में, हाथ लगी निराशा

अड्डा बाजार। बुकिंग और डीएसी नंबर मिलने के बाद भी पखवारा बीत गया लेकिन नौतनवा की इंडेन गैस एजेंसी ग्रामीण उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी नहीं दे सकी है। इससे प्रबंधन के खिलाफ उपभोक्ताओं में नाराजगी है। गजरही के अरुण कुमार सिंह, संगीता दुबे, जितेंद्र पटेल ने बताया मोबाइल से गैस सिलिंडर बुकिंग की। इनवॉइस और डीएसी नंबर मिले 15 दिन बीत गए लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सका है। नौतनवा पहुंचकर रात भर लाइन लगना बस की बात नहीं है। अधिकारी कहते हैं कि होम डिलीवरी होगी। धरातल पर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। बताया कि नौतनवा इंडेन गैस और प्रगतिशील गैस एजेंसी के पीड़ित उपभोक्ताओं की संख्या सैकड़ों में है। उपभोक्ताओं ने जिम्मेदारों से शीघ्र होम डिलीवरी कराने की मांग की है ताकि भोजन पकाने की सुविधा में आसानी हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed