बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspicious items including gold recovered from a car with Indian registration number

Maharajganj News: भारतीय नंबर की कार से सोना सहित संदिग्ध वस्तु बरामद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Suspicious items including gold recovered from a car with Indian registration number
विज्ञापन
दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही नेपाल पुलिस
Trending Videos

सोनौली। सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा स्थित अचलपुर में वाहनों की जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने कार से सोना डाई सहित कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद कीं। भारतीय नंबर की इस कार से जांच के दौरान यह वस्तुएं बरामद की गईं। कार पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है।
रविवार को एक प्रेस वार्ता कर डीएसपी भैरहवा कृष्ना कुमार चंद ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका, वार्ड संख्या 8, आंचलपुर में भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान एक कार से संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं। पश्चिम बंगाल 50 एए 5270 भारतीय क्रमांक की कार से सोने की कटाई के लिए प्रयुक्त 101 लोहे के डाई आइटमों से युक्त प्लेटेड स्कॉर्पियो, पीतल की शीट का एक रोल, लाल रंग की संदिग्ध 28 वस्तु, एक तोला सोना, स्टिक फास्ट के 10 टुकड़े और पीतल के डाई नमूनों के पांच पैकेट बरामद किए गए। मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद समान की कीमत करीब 80 लाख रुपये नेपाली मुद्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed