सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl goes missing under suspicious circumstances; FIR registered.

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl goes missing under suspicious circumstances; FIR registered.
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया लड़की सोमवार की रात में संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस बुधवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो किशोरी को बिस्तर पर न पाकर तलाशना शुरू किया। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाशने के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चला। एसओ चौक मनीष पटेल का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। किशोरी को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed