सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The aim of the training is to empower the workers ideologically.

Maharajganj News: प्रशिक्षण का उद्देश्य है कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The aim of the training is to empower the workers ideologically.
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक
Trending Videos

महराजगंज। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और अनुशासन पर आधारित है, इसलिए उनका प्रशिक्षित और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में राजनीति केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि इसमें तकनीकी दक्षता भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नमो एप जैसे आधुनिक साधनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को प्रभावी रूप से प्रसारित करने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण अभियान को गंभीरता से लेने और सीखे गए कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री बबलू यादव, आकाश गुप्ता, अश्वनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. फरीदा इरम, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed