{"_id":"69cd7efc4df151231a000fff","slug":"the-chief-representative-entered-the-officers-chamber-in-vikas-bhawan-and-behaved-indecently-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174564-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विकास भवन में अधिकारी के चैंबर में घुसकर प्रधान प्रतिनिधि ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विकास भवन में अधिकारी के चैंबर में घुसकर प्रधान प्रतिनिधि ने की अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन परिसर में बुधवार दोपहर बाद का माहौल अचानक गर्मा गया। पनियरा विकास खंड के एक प्रधान प्रतिनिधि ने डीपीआरओ कार्यालय के महिला अधिकारी के चैंबर में घुस कर न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि स्थिति बिगड़ती देख धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने लामबंद होते हुए उक्त ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के क्षेत्र में सभी विकास कार्यों के बहिष्कार का पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि पर कार्रवाई के संस्तुति की बात कही है।
ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपे गए पत्रक में आरोप लगाया कि बुधवार को दोपहर बाद विकास भवन में पनियरा विकास खंड के सोहांस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह कुछ लोगों के साथ पहुंच गए और एक अधिकारी के चैंबर में जबरिया घुसकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा।
शोर शराबा सुनकर विकास भवन के अन्य कर्मी ऑफिस की तरफ बढ़े। कर्मचारियों को उग्र होता देख प्रधान प्रतिनिधि विकास भवन से धमकी देते हुए भाग गया। मामले में विकास भवन कर्मियों ने सीडीओ को प्रकरण से अवगत कराया। लेकिन देर शाम तक प्रतिनिधि के खिलाफ कोई कार्रवाई न होता देख जिलाधिकारी को ग्राम पंचायत में होने वाले सभी कार्यों का बहिष्कार करने के निर्णय से अवगत कराया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो उनका कार्य बहिष्कार किया जाएगा। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इससे पहले गांव के सचिव हीरालाल चौधरी व मनरेगा उपायुक्त रहे (मौजूदा तैनाती उपायुक्त लखीमपुर) करुणाकर अदीब के चैंबर में अभद्रता कर चुका है। कठोर कार्रवाई न होने के कारण प्रतिनिधि का मन बढ़ता जा रहा है।
Trending Videos