सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The country's credibility in the world is declining due to the departure from Nehru's foreign policy.

Maharajganj News: नेहरू की विदेश नीति से हटने के कारण विश्व में गिर रही है देश की साख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The country's credibility in the world is declining due to the departure from Nehru's foreign policy.
विज्ञापन
संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

75 जिलों में जनपद ने संगठन निर्माण के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
महराजगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कमी से जनता परेशान है। पंडित नेहरू की गुटनिरपेक्ष नीति और विदेश नीति से हटने के कारण विश्व में भारत की साख गिर रही है।
नगर के एक हॉल में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के समापन समीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहें। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के 75 जिलों में जनपद ने संगठन निर्माण के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों, नौजवानों और मजलूमों की लड़ाई जोर-शोर से लड़ रही है। भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति करती है और संगठन के माध्यम से भाजपा के झूठे वादों तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद एवं पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने कहा कि 2027 में भाजपा की सत्ता जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2014 से अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया। आधार कार्ड, राशन, खाद, गैस सिलेंडर और अब पेट्रोल-डीजल की लाइनों में खड़ा करके देश को बर्बाद कर दिया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, शरद कुमार सिंह बबलू एवं विपिन पाल ने कहा कि जनपद का संगठन आज उत्तर प्रदेश में अग्रणी बन गया है। 2027 के चुनाव में इसी मजबूत संगठन के बल पर भाजपा को हराया जाएगा। कार्यक्रम को सदमोहन उपाध्याय, जिला कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, विधि नारायण वर्मा, राजू गुप्ता, यंत्री प्रसाद मौर्य, गोपाल शाही सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। समीक्षा समारोह में गंगा जल चौरसिया, राजन शुक्ला, पूर्णमासी यादव, नूर आलम, उदय प्रताप सिंह, डॉ. अकील अहमद, हृदय नारायण पांडे, चंदन तिवारी, हरिकेश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed