{"_id":"69f24bf74a3818e58c0394c5","slug":"the-executive-officer-did-not-attend-the-nagar-panchayat-meeting-and-the-meeting-was-postponed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-176296-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर पंचायत की बैठक में नहीं पहुंचे अधिशासी अधिकारी, बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर पंचायत की बैठक में नहीं पहुंचे अधिशासी अधिकारी, बैठक स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक स्थगित होने से सदस्यों में भारी आक्रोश
चेयरमैन ने ईओ के खिलाफ शासन को भेजा पत्र
निचलौल। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी के नहीं पहुंचने से सदस्यों में आक्रोश है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक होनी थी। लेकिन अधिशासी अधिकारी की गैरहाजिरी के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा।
इस घटना से बोर्ड के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक स्थगित होने के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में जारी शासकीय एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी। जिससे विकास कार्यों की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सदस्यों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि आम जनता को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति से न केवल बैठक बाधित हुई बल्कि नगर पंचायत के कई अहम निर्णय भी अधर में लटक गए।
चेयरमैन ने निदेशालय को लिखा पत्र
आक्रोशित सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेयरमैन ने भी इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली पर कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बोर्ड की बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहना कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का परिचायक है। चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया ने मामले को उच्च स्तर पर उठाते हुए नगरीय निकाय निदेशालय को पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी के कार्य व्यवहार को जनहित के प्रतिकूल बताया है और पूरे प्रकरण की जांच कर कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos