{"_id":"6ad538c1af008e59c402638f","slug":"the-ghughli-police-registered-an-fir-based-on-the-victims-written-complaint-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187450-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी का सिलिंडर व टुल्लू पंप बरामद, चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी का सिलिंडर व टुल्लू पंप बरामद, चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर में हुई सिलिंडर और टुल्लू पंप चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बेलवा टीकर की यशोदा देवी ने तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर की रात गांव का विजय साहनी उर्फ बाढू उनके घर से गैस सिलिंडर और टुल्लू पंप चुरा ले गया। गांव के दो लोगों ने आरोपी को रात में सामान ले जाते हुए देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के बताने पर यशोदा देवी ने आरोपित के घर जाकर जानकारी लेनी चाही लेकिन कुछ नहीं बताया गया। पीड़िता की तहरीर पर घुघली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
रविवार को पुलिस ने बेलवा टीकर नहर रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपित को बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।