{"_id":"69cd7dbe6d88b22c06065078","slug":"the-heat-has-increased-the-demand-for-seasonal-fruits-eating-them-will-keep-the-body-healthy-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174527-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तपिश ने बढ़ाई मौसमी फलों की मांग, खाने से शरीर रहेगा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तपिश ने बढ़ाई मौसमी फलों की मांग, खाने से शरीर रहेगा स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- जालौन से पहुंच रहा तरबूज, 50 रुपये किलो बिक रहा
महराजगंज। गर्मी बढ़ते ही मौसमी फलों की मांग में तेजी आई है। जालौन से आ रहे तरबूज और खरबूज की बिक्री खूब हो रही है। रमजान में जहां इसकी बिक्री 75 रुपये किलो थी, वहीं, आवक बढ़ने से 50 रुपये किलो बिक रहा है। मौसमी फल डिहाइड्रेशन से बचाव में मददगार साबित होते हैं। डॉक्टर भी मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। इनके सेवन से बॉडी हाइड्रेट तो रहती ही है। साथ ही, इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
गर्मी के दिनों में लोग अपने आहार में खीरा, ककड़ी, तरबूज शामिल करते हैं, जिससे तापमान वृद्धि के दौरान भी शरीर में पानी की जरूरत पूरी होती रहे और वह तरोताजा महसूस करते रहें। जिले से गुजरने वाली राप्ती का तट इसके लिए खास तौर पर पहचाना जाता है लेकिन अभी फसल तैयार हो रही।
वहीं, फल बाजार की बात करें तो पश्चिमी यूपी के जिलों से तरबूज, खरबूज और खीरा ककड़ी भरपूर पहुंच रही। यह फल रमजान के दौरान से ही पहुंच रहे थे, लेकिन इन दिनों आवक बढ़ने से बिक्री में उछाल देखा जा रहा। निचलौल मार्ग पर बस स्टेशन के निकट फलों की दुकान लगाने वाले शुकरुल्लाह ने बताया कि इन दिनों मौसमी फलों की डिमांड अधिक है। इनमें खरबूज व तरबूज की बिक्री सर्वाधिक है, जो जालौन से पहुंच रहा।
रमजान के दौरान भी यह पहुंच रहे थे लेकिन आवक सीमित थी, इसलिए महंगे रेट पर बिक्री हो रही थी। इन दिनों भरपूर आवक होने से तरबूज व खरबूज दोनों 50 रुपये किलो बिक रहा। कोतवाली के निकट फलों की दुकान संचालित करने वाले शंभू ने बताया कि ककड़ी व खीरा दोनों 40 रुपये किलो बिक रहे हैं।
तरबूज व खरबूज 50 रुपये किलो हैं। गर्मी में इन्हीं फलों की सर्वाधिक बिक्री हो रही। कोतवाली मंदिर के निकट फलों की दुकान लगाने वाले नदीम ने बताया कि मौसमी फल आवक बढ़ने के कारण सस्ते हैं जिससे इनकी बिक्री अधिक है। बताया कि, सेब 240 तो अनार 250 रुपये किलो बिक रहा। पपीता 50, अंगूर 160 और संतरा 70 रुपये प्रति किलो बिक हो रहा है।
Trending Videos