{"_id":"697fc251b8cc9d0ff50ff9d5","slug":"the-main-objective-of-the-organization-is-to-solve-teacher-problems-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170592-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षक समस्याओं का निराकरण कराना संगठन प्रमुख उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षक समस्याओं का निराकरण कराना संगठन प्रमुख उद्देश्य
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, महराजगंज संयुक्त कार्यसमिति की बैठक
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम परिसर में बैठक हुई। उन्होंने कहा की शिक्षक समस्याओं का निराकरण कराना संगठन प्रमुख उद्देश्य है।
जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि 10 ब्लॉकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान का आदेश कराया जा चुका है। बाकी 2 ब्लॉकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश तकनीकी कारणों से लंबित है। शीघ्र ही संगठन प्रयास करके आदेश निर्गत करा देगा। प्रोन्नत वेतनमान, एरियर व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संगठन तत्पर है। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी अध्यक्ष मंत्रियों सहित कार्यसमिति के सभी सदस्यों को निरंतर प्रयास करने का सुझाव दिया। बैठक में वर्ष 2025 की सदस्यता सूची की लिस्ट व सदस्यता राशि सभी विकास क्षेत्रों ने जमा की।
जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली, जिला संयुक्त मंत्री एवं ब्लॉक सदर मंत्री अखिलेश पाठक ने भी शिक्षकों को एकजुट रहने व संगठन के प्रति निष्ठावान रहने की बात कही। बैठक में तहसील प्रभारी डॉ. सुधाकर राय, दुर्गेश पाण्डेय, नवीन शुक्ल, दिनेश मणि त्रिपाठी सहप्रभारी प्रेम किशन, विंध्याचल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे।
Trending Videos