सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The power supply has been cut off since Friday night, and the department is unable to find the fault.

Maharajganj News: शुक्रवार रात से बत्ती गुल, विभाग को नहीं मिल रहा फाल्ट

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The power supply has been cut off since Friday night, and the department is unable to find the fault.
विज्ञापन
अड्डा बाजार। ईद त्योहार में क्षेत्र की बिजली शुक्रवार आधी रात से गुल रही। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग फाल्ट तलाशने में जरूर जुटा रहा, लेकिन शनिवार पूरे दिन की कौन कहे देर रात तक नहीं पा सका।
Trending Videos

अड्डा बाजार हाइडिल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शुरू आंधी व बारिश के बीच गजरहां, बरवां खुर्द सहित कुल छह ग्राम पंचायतों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार क्षेत्र के गजेंद्र कुशवाहा, राजीव पांडेय इत्यादि ग्रामीणों ने विभाग को सूचित किया तो विभाग फाल्ट तलाशने में जुटा, लेकिन पूरे दिन की जद्दोजहद के बाद भी फाल्ट नहीं मिल सका। अजीम और तुफेल ने बताया कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था जर्जर तारों पर निर्भर है, इसके कारण हल्की हवा से भी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था फाल्ट में आ जाता है। शुक्रवार रात से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। लोगों को अंधेरे में ईद मनाने का जतन करना पड़ा। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि टीम फाल्ट तलाशने में जुटी है। मिलने पर दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed