सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The SDM confiscated the crop sown on 15 acres of government land by harvesting it.

Maharajganj News: एसडीएम ने 15 एकड़ सरकारी जमीन पर बोई फसल की कटाई करा जब्त किया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The SDM confiscated the crop sown on 15 acres of government land by harvesting it.
नौतनवा के ग्राम टेढ़ी में अभियान चलाकर कार्रवाई करते एसडीएम नवीन प्रसाद एवं मौजूद पुलिस फोर्स। 
विज्ञापन
Trending Videos

स्रोत प्रशासन-अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए कागजी प्रक्रिया तेज की
कार्रवाई के दौरान एसडीएम एवं नायब तहसीलदार समेत तैनात रही पुलिस फोर्स
नौतनवा। एसडीएम और नायब तहसीलदार ने सोमवार को ग्राम सभा टेढ़ी टोला जिगिनियहवा स्थित करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन पर बोई फसल की कटाई कराकर जब्त कर लिया। अधिकारी अब अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, तहसील के अधिकारियों को क्षेत्र के ग्राम सभा टेढ़ी टोला जिगिनियहवा स्थित सरकारी जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा गेहूं की बुआई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव जब जमीन की पैमाइश कराई तो वहां करीब 15 एकड़ सीलिंग के नाम से अभिलेख में दर्ज सरकारी जमीन की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के क्रम में सोमवार को प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उक्त खेत में कंबाइन मशीन चलवाकर फसल की कटाई कराई गई और उसे कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए फसल की सरकारी नियम के अनुसार नीलामी कराई जाएगी। साथ ही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed