{"_id":"69f24a9013b4ebddea06e055","slug":"three-accused-arrested-in-the-grooms-brothers-death-case-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176308-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूल्हे के भाई की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूल्हे के भाई की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात जयमाल के दौरान फोटो खिंचवाने के लिए हुई थी मारपीट
अगले दिन दूल्हे के भाई विनोद की इलाज के दौरान हो गई थी मौत
खनुआ। पुलिस ने बीते रविवार की रात बरात में मारपीट में युवक की मौत मामले में तीन वांछित आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला पर दीनानाथ प्रजापति के घर नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़लहा से बरात आई थी। जयमाल के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुई मारपीट में दूल्हे के भाई विनोद को गंभीर चोटें आई थीं। अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मोहन की तहरीर पर शंभू प्रजापति, लाल साहेब और नोहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीनों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल और हमराही पुलिस जवानों ने वांछित शंभू प्रसाद निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदगी थाना सोनौली, लाल साहेब प्रजापति निवासी तुर्कवलिया थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर और नोहर कोहार निवासी वार्ड नं. 6 ओमसतिया गाउंपालिका बेलहिया, जिला रुपनदेही नेपाल को बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम शेख फरेंदा के करमहिया मोड़ व ग्राम फरेन्दी तिवारी के तिलहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos