पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested for carrying out religious conversions through inducements.

धर्म परिवर्तन का आरोप: लालच देकर जरुरतमंदों को लुभाते थे, 3 पर FIR, 6 हिरासत में; धर्मसभा से धर्मग्रंथ बरामद

Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
सार

बेदारी सभा में मौजूद रीना निवासी ग्राम बिलवनिया (हाल पता कांशीराम आवास, पिपरदेऊरा) ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिपरदेउरा निवासी पास्टर सरोज कुमार, सरोज देवी तथा कुशीनगर के तुर्कडीहा निवासी प्रियंका काफी समय से अपने आवास पर धर्मसभा आयोजित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Three arrested for carrying out religious conversions through inducements.
बेदारी सभा के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : स्रोत- वीडियो ग्रेव्स

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेऊरा वार्ड में धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सोमवार को रीना निवासी ग्राम बिलवनिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पास्टर सरोज कुमार, सरोज देवी निवासी पिपरदेउरा व कुशीनगर के तुर्कडीहा निवासी प्रियंका पर प्राथमिकी कर ली। साथ ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेऊरा वार्ड में रविवार को धर्मांतरण की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। राष्ट्रीय बजरंग दल का आरोप था कि पिपरदेऊरा में सरोज नामक व्यक्ति के मकान में बेदारी सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें 100 से अधिक लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

बेदारी सभा में मौजूद रीना निवासी ग्राम बिलवनिया (हाल पता कांशीराम आवास, पिपरदेऊरा) ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिपरदेउरा निवासी पास्टर सरोज कुमार, सरोज देवी तथा कुशीनगर के तुर्कडीहा निवासी प्रियंका काफी समय से अपने आवास पर धर्मसभा आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन सभाओं में हिंदू समाज के गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को धन का लालच देकर और बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। रविवार की शाम करीब चार बजे आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आरोप है कि सभा के दौरान हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही गईं और उपस्थित लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया। प्रार्थिनी ने कहा कि इन बातों से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।


महिला ने यह भी दावा किया कि सभा समाप्त होने के बाद वहां से एक धर्म से संबंधित पांच धर्मग्रंथ, लगभग 50 पंफलेट और एक ढोलक बरामद हुई, जिन्हें वह अपने भाई राकेश कुमार तथा मोहल्ले के संजय कुमार के साथ कोतवाली लेकर पहुंची और पुलिस को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed