सोनौली। नेपाल के रूपनदेही में स्थानीय पुलिस दो भारतीय युवकों सहित तीन लोगों को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पुलिस की फायरिंग में घायल हो गया है। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेपाल के रूपनदेही में एक बाइक से भाग रहे तीन ड्रग्स तस्करों पर पुलिस की गोलीबारी में एक नेपाल निवासी आरोपी तस्कर घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम विशाल यादव है, वह रूपनदेही जिले के रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका-2 में खुरहुरिया का निवासी है। विशाल के बाएं पैर में गोली लगी है। उसका इलाज भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में जारी है, जबकि दो अन्य भारतीय युवक परसामलिक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने युवकों के पास से भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका-4 के कोठावाह में वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान सोमवार की रात करीब 11 बजे एक भारतीय नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर जांच करने की कोशिश की, तो आरोपी भागने लगे। आरोपियों ने पुलिस पर ईंट फेंकनी शुरू की। इसके बाद पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया।
सूचना अधिकारी ने बताया कि दो राउंड गोलियां चलाई गई, इसमें एक राउंड हवाई फायरिंग भी थी। इसके बाद तीन आरोपियों को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में विशाल यादव के अलावा ग्राम विशुनपुरवा थाना पारसालिक जिला महाराजगंज के अरुण कुमार (18) और बिनय पांडेय (20) बताए गए हैं। गिरफ्तार युवकों की बाइक की तलाशी के दौरान, फेनरगन के 1,100 एम्पुल, डायजेपाम के 1,100 एम्पुल और ब्रूफेन के 1,100 एम्पुल बरामद किए गए।थ