{"_id":"6a53ff9cb72d7f3c840aa8c6","slug":"tree-plantation-drive-held-at-the-police-lines-under-the-a-tree-in-mothers-name-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181094-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन में किया गया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन में किया गया पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का लिया संकल्प
महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सीएमओ ने तीन स्थानों पर लगाया पौधे
महराजगंज। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने तीन स्थानों पर पौधरोपण किया। इसी प्रकार अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सरकारी चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी पौधरोपण किया। ड्रग वेयर हाउस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला तथा बसंतपुर में पौधरोपण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के बीच मानव जीवन का गहरा संबंध है। पौधे न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि जलवायु संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
पौधरोपण कैक्टस रोपना नहीं उपयोगी पौधे लगाएं
महराजगंज। पौधारोपण का अर्थ कैक्टस की झाड़ी या चित्त आकर्षित करने वाले पौधे लगाने से नहीं है। पौधारोपण का अर्थ उपयोगी पौधों को लगाने से है। उक्त विचार डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। डीआईओएस ने एसएसबी ग्राउंड में बतौर मुख्य अतिथि पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वट वृक्ष रोपकर किया।
जनपद के 278 माध्यमिक व लगभग 1500 बेसिक स्कूलों में उत्सव की तरह पौधरोपण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार अवकाश का दिन होने के बाद भी बच्चे स्कूल पहुंचे और पौधरोपण में हिस्सा लेकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दोहराया। गणेश शंकर स्मारक इंटर कॉलेज महराजगंज में प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने सेवायोजन व एनसीसी कैडेट्स के साथ स्कूल परिसर में महोगनी व अन्य औषधीय गुणों वाले पौधों को रोपकर संरक्षण की जिम्मेदारी स्कूल के विद्यार्थियों को सुपुर्द की। कामाख्या जायसवाल, एनसीसी अधिकारी अखंड प्रताप, एनएसएस के मनीष कन्नौजिया, अमरेंद्र शर्मा व सभाजीत ने महोगनी के महत्व की जानकारी स्कूल के विद्यार्थियों को देकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। जीजीआईसी धनेवा में प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय, राजकीय सिंहपुर में अनमोल कुमार, राजकीय बरवां राजा में रामजी प्रसाद की अगुवाई में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी 278 स्कूलों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्राथमिक स्कूल सोनरा में बीएसए ने किया पौधारोपण
जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम उत्साह पूर्वक आयोजित हुआ। प्राथमिक स्कूल सोनरा में बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने पौधा लगाकर बच्चों को पौधों के महत्व से परिचित कराया। सभी परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए गए।