{"_id":"6a6e5366e2229df7ef0a6a20","slug":"truck-driver-from-dharmauli-dies-under-suspicious-circumstances-in-bhutan-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182484-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूटान में संदिग्ध हालात में धरमौली के ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूटान में संदिग्ध हालात में धरमौली के ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव निवासी ट्रक चालक की भूटान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि साथी चालक से विवाद के बाद शैलेश की हत्या कर शव को ट्रेलर के नीचे डालकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
धरमौली निवासी शैलेश चौधरी (33) ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह कुछ दिन पहले माल लेकर पश्चिम बंगाल के रास्ते भूटान गए थे। 30 जुलाई को ट्रक मालिक ने घर पहुंचकर शैलेश की मौत की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी पूजा का आरोप है कि कुछ दिन पहले शैलेश का एक अन्य ट्रक चालक से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे। उनका कहना है कि उसी विवाद के चलते शैलेश की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ट्रेलर के नीचे डालकर सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया। परिजनों का कहना है कि जिस तरह से घटना की जानकारी दी गई और जो परिस्थितियां सामने आई हैं, उससे यह मामला सामान्य हादसा नहीं लगता। उधर, भूटान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।